फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थ्रेसर मशीन पलटी, दबकर एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। धान साफ करने जा रही ट्रैक्टर व थ्रेसर मशीन अनियंत्रित होकर डीएफसी रेलवे लाइन पुल के नीचे पलट गई। थ्रेसर के ऊपर बैठे किशोर की नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


डबली दोहरे निवासी गांव इन्धौआ के खेत पर सोमवार को धान कटाई का काम किया जाना था। इसके लिए सुबह करीब साढ़े आठ बजे वजह गांव के अजब सिंह के ट्रैक्टर में थ्रेसर लगवाकर खेत पर जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही टिंकू शखवार चला रहा था। ट्रैक्टर पर डबली बैठे थे, जबकि थ्रेसर पर उनके दो पौत्र आकाश (12) और रोहित (11) बैठे थे। साथ ही मजदूरी के लिए डबली गांव के तीन किशोर कुश (13) और लव (13) पुत्र अरविंद कुमार व शिवा (15 ) पुत्र विपिन को लेकर जा रहे थे। वह भी आकाश और रोहित के साथ थ्रेसर पर ही बैठे थे। रास्ते में इन्धौआ-जखोली मार्ग पर डीएफसी रेलवे लाइन पुल के नीचे हिच टूटने से थ्रेसर अनियंत्रित होकर पलट गया। थ्रेसर के नीचे दबने से कुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर थ्रेशर मशीन उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। चारों किशोरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें