उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। निबई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि 13 मार्च को गांव में बने प्राथमिक स्कूल के पास चल रहा नौटंकी कार्यक्रम देखने गई थी।
विज्ञापन
रात 11:30 बजे गांव के तीन युवक उसे मुंह दबाकर विद्यालय के पीछे ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तब से वह लोग लगातार उसे धमका रहे हैं। पीडि़ता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार देर शाम तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।