फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम बच्ची गांव के बाहर कुएं में मिली मृत, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से मचा रहा हड़कंप

Thu, 13 Jun 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुएं में मिला मासूम बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहपुर में घर के बाहर खेलते समय बुधवार शाम तीन साल की बच्ची लापता हो गई। गुरुवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर कुएं से उसका शव बरामद हुआ। शरीर पर चोट देखकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जाने लगी। इससे ग्रामीणों व पुलिस दोनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसपी रमेश ने बताया कि परिवार की ओर से किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय हो सकेगी। ललौली थाने में बुधवार शाम को मासूम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के लोग गांव के बाहर भंडारे का प्रसाद खाने चले गए थे।
विज्ञापन

परिवार शाम को घर लौटकर आया। बच्ची के दिखाई न देने पर खोजबीन चालू की। परिवार परेशान हो गया। परिवार एक बाबा के पास पहुंचा। बाबा ने कुएं व तालाब में देखने की बात कही। गांव के अंदर के सारे कुएं खोज डाले। इसके बाद सभी लोग गांव के बाहर बने ट्यूबवेल पहुंचे।

ट्यूबवेल के इंजन से थ्रेसर चल रहा था। थ्रेसर बंद कराया गया। कुएं में झांकने पर बच्ची का शव दिखा। मासूम बच्ची के शव को कुएं से  बाहर निकाला। बच्ची के सिर, चेहरे, नाक में गहरी चोटें दिखी। ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के बाद कुएं में फेेंकने की चर्चाएं होने लगी। घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी फतेहपुर ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें