फतेहपुर में घर के बाहर खेलते समय बुधवार शाम तीन साल की बच्ची लापता हो गई। गुरुवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर कुएं से उसका शव बरामद हुआ। शरीर पर चोट देखकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जाने लगी। इससे ग्रामीणों व पुलिस दोनों में हड़कंप मच गया।
एसपी रमेश ने बताया कि परिवार की ओर से किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय हो सकेगी। ललौली थाने में बुधवार शाम को मासूम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के लोग गांव के बाहर भंडारे का प्रसाद खाने चले गए थे।