यूपी के महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में खेल रही एक मासूम ने खेल-खेल में जहरीली दवा खा ली तभी वहां पहुंचे परिवार के एक अन्य सदस्य ने भी जहरीला पदार्थ चख लिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
महोबा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीकलां निवासी संतराम का चार वर्षीय पुत्र सोम व परिवार के भरत की साढ़े तीन साल की पुत्री देवांशी घर के आंगन में खेल रहीं थी। तभी खेल खेल में पास में रखी चूहा मारने वाली जहरीली दवा दोनों ने खा ली।