फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर भौंती हाईवे पर ट्रक ने वैन में मारी टक्कर, तीन महिलाओं की मौत पांच घायल

Sun, 26 May 2019 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत - फोटो : self
विज्ञापन
कानपुर के सचेंडी में भौती हाईवे पर शनिवार देर रात एक तेजरफ्तार ट्रक की टक्कर से सामने से आ रही वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। अन्य पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन से घायलों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। सचेंडी हाईवे पर शनिवार देर रात एसआर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से हैलट भिजवाया। उपचार के दौरान कानपुर देहात अकबरपुर निवासी 45 वर्षीय निर्मला पत्नी रामकुमार, भूरी (50) पत्नी किशोर, 38 वर्षीय कुन्नू पुत्र रामकिशन की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं घायल शिवबालक उर्फ पप्पू, श्रद्धा पुत्री गणेश, छुन्नी पत्नी सुब्बन, चंद्र कली पत्नी मंगली, अमरजीत पुत्र सरमन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन को किनारे कराकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें