फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार में महिलाएं कर रहीं थीं गंदी-गंदी हरकतें, तभी पकड़ ली गईं

Thu, 31 Jan 2019 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में गुरुवार दोपहर बीच बाजार खड़े होकर कुछ महिलाएं गंदी-गंदी हरकतें कर रहीं थी तभी वहां मौजूद कुछ लोगों की उन पर नजर पड़ गई। जिसके बाद बाजार में मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को लेकर थाने आ गई। 
विज्ञापन


महोबा के कुलपहाड़ कस्बे की बाजार में गुरुवार को युवक की जेब काट रही तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव निवास विनोद कुमार राजपूत अपनी पत्नी के साथ कस्बे में खरीदारी करने आया था। एक दुकान में वह सामान देख रहा था तभी बगल में खड़ी एक महिला ने विनोद की जेब काटकर चार हजार रुपये निकाल लिए।

उसकी पत्नी ने महिला को जेब काटते देखकर उसे पकड़ लिया। भीड़ देख उसके साथ की दोनोें महिलाएं भागने लगी लेकिन पुलिस ने दोनोें का पीछा कर पकड़ लिया। विनोद ने तीनों महिलाओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले कुलपहाड़ निवासी धनीराम कुुशवाहा की जेब से महिलाओं ने सात हजार रुपये पार कर दिए थे। इसके पहले भी एक व्यापारी की जेब काटकर तीन हजार रुपये निकाल लिए थे। तीनों महिलाएं नागपुर की बताई जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें