फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैराज पर तमंचा लहराने के तीन वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगाबैराज पर मछली का शिकार करने के वर्चस्व में एक जून को दो गुटों के बीच हुए झगड़े के तीन अलग-अलग तीन वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें एक में युवक हाथ में तमंचा लिए है। दूसरे में कई युवक लाठी डंडों से युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मछुआनगर पुराना कानपुर निवासी ननकी देवी ने 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनका बेटा शुभम उर्फ माका दोपहर करीब 12 बजे बैराज गया था। तभी रेत वाले क्षेत्र में रामपुर निवासी बेटू, आकाश, विकास, गोपी, विशाल, अंशु, शिवम, रामगोपाल, लवकुश, कल्लू, शंकर दादा, आजाद, शिवा, मोदी, पेवा, राहुल ने सात अज्ञात साथियों संग मिलकर उसपर हमला कर दिया था। तत्कालीन कोहना थानाध्यक्ष प्रतीक सिंह ने गोली चलने की बात से इन्कार किया था। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की बात की थी। घटना से जुड़े तीन वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कोहना थानाप्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि कुछ युवक शुक्लागंज के चिह्नित हुए हैं। वायरल वी़डियो से भी तस्दीक की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें