फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में डेढ़ घंटे खड़ी रहीं वंदेभारत समेत तीन ट्रेनें, मवेशी के टकराने से फेल हुआ मगध का इंजन

Tue, 21 Jan 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में दिल्ली-हावड़ा रूट में मगध एक्सप्रेस का इंजन करबिगवां व औंग के बीच अन्ना मवेशी टकराने से फेल हो गया। इससे वंदेभारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें करबिगवां स्टेशन के पास डेढ़ घंटे खड़ी रहीं। बाद में लूप लाइन से ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


2.50 घंटे बाद मगध एक्सप्रेस में इंजन जोड़ा गया, तब रूट पर आवागमन शुरू हुआ। इस बीच में मगध के यात्रियों ने हंगामा किया। सिविल पुलिस को बुलाकर मामला शांत कराया गया। मगध एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार की सुबह 10:46 बजे पर फेल हो गया।
 
विज्ञापन

इससे मगध एक्सप्रेस से एक अन्ना मवेशी टकरा गया, इससे ट्रेन का इंजन फेल हो गया और मेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदेभारत, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस करबिगवां स्टेशन के पास खड़ी हो गईं। वंदेभारत के खड़े होने की सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आरपीएफ व अन्य रेलवे प्रशासन टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मगध एक्सप्रेस का इंजन फेल था। पथ निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मगध एक्सप्रेस को दूसरे इंजन से जोड़ कर औंग स्टेशन में खड़ा कराया। तब दोपहर 12:18 बजे वंदेभारत व अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया।

बाद में दोपहर को 1.39 बजे ट्रेन का इंजन ठीक हुआ, तब मगध को रवाना किया गया। आरपीएफ उप निरीक्षक हीराचंद्र मीना ने बताया कि औंग स्टेशन में मगध के यात्रियों ने हंगामा किया तो पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें