फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर खराब हुआ टावर वैगन, घंटों फसी रहीं तीन यात्री गाड़ियां

Wed, 06 Mar 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उरई आटा सेक्शन में टावर वैगन (इलेक्ट्रिक लाइन सुधरने का इंजन) खराब होने के कारण दो घंटे से अधिक समय के लिए रेल यातायात बाधित हो गया। इसके चलते भुआ से लेकर आटा तक तीन यात्री गाड़ियां फंस गई। 
विज्ञापन


झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई व आटा स्टेशन के बीच सरसौखी के पास आटा से आ रहा टावर वैगन शाम साढ़े छह बजे खराब हो गया। टावर वैगन के खराब होने से कारण यातायात बाधित हो गया। आनन फानन में कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके बाद मद्रास से लखनऊ जा रही चेन्नई एक्सप्रेस को उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया।

जबकि गोरखपुर से बांद्रा जा रही 15067 को आटा स्टेशन पर ही रोकने के निर्देश दिए गए। अहमदाबाद से बनारस जा रही 19167 साबरमती एक्सप्रेस को भुआ स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया। तीन तीन ट्रेनों के खड़े होने से यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन


बाद में रोजा (शाहजहांपुर) जाने वाली रोजा स्पेशल मालगाड़ी के इंजन को काटकर टावर वैगन को लाने के लिए भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय भी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। बता दें कि अभी भुआ से कानपुर तक सिंगल लाइन ही है। उस पर ही टावर वैगन खराब होने से समस्या बढ़ गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें