फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स एमबीबीएस : प्रेरक, विदुषी और ऋतिक ने लहराया परचम

Tue, 19 Jun 2018 06:50 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विदुषी सिंह, परिवार के साथ खुशी मनाते प्रेरक त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुरः डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए देश की सबसे अहम प्रवेश परीक्षा एम्स एमबीबीएस में शहर के तीन छात्रों ने परचम लहराया है। प्रेरक त्रिपाठी ने मेरिट लिस्ट में 79वां स्थान प्राप्त किया है। इसके पहले प्रेरक त्रिपाठी नीट की भी टॉपर लिस्ट में आ चुके हैं। इसके अलावा एम्स एमबीबीएस की मेरिट लिस्ट में विदुषी सिंह को 262वीं और ऋतिक सिंह को 274वीं रैंक मिली है। तीनों छात्रों ने पहली बार में यह प्रवेश परीक्षा पास करके मेरिट में स्थान पाया है। एक खास बात और शहर से शामिल हुए करीब 150 छात्रों में इन्हीं तीन ने सफलता भी पाई है।
विज्ञापन


26-27 मई को हुई एम्स एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा में देशभर से करीब तीन लाख छात्र बैठे थे। सोमवार को जारी हुए परिणाम के मुताबिक कुल 2649 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। शहर से भी तीन छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें नीट के सिटी टॉपर और देश में तीसरी रैंक पाने वाले प्रेरक त्रिपाठी भी हैं।
देशभर के नौ एम्स में 807 सीटें, जुलाई से काउंसलिंग 

प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करने वाले छात्रों की काउंसलिंग जुलाई में होगी। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। कॉलेज के विकल्प के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। छात्रों को दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर, नागपुर के एम्स में दाखिला मिलेगा। इन सभी नौ संस्थानों में एमबीबीएस की 807 सीटें हैं। मेडिकल बोर्ड छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इस परीक्षण में अनफिट होने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड का फैसला अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटऑफ सूची
सामान्य वर्ग : 98.83 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग : 97.01 प्रतिशत
अनुसूचित जाति, जनजाति : 93.65 प्रतिशत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें