फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन थानेदार हटाए, सीपी के पीआरओ को अनवरगंज थाने की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मंगलवार को नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेसर यादव, अनवरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं, जाजमऊ के थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय को महिला अपराध और एंटी भूमाफिया सेल भेजा है।
विज्ञापन


प्रशांत कुमार मिश्रा को जाजमऊ थाना, जूही थाने के अतिरिक्त निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को नवाबगंज थाने का प्रभारी बनाया है। नकली सीमेंट की फैक्टरी में छापेमारी करने वाले पीआरओ उपनिरीक्षक कुंवर अंशुमान सिंह को अनवरगंज थाने का प्रभार सौंपा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें