फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस व एसओजी ने एक करोड़ के गांजे समेत तीन तस्करों को पकड़ लिया है। दो साथी तस्कर पकड़ से दूर हैं। ये लोग उड़ीसा से ट्रक में गांजा छिपाकर गाजियाबाद ले जा रहे थे।
वहां दो साथी तस्कर छोटे वाहनों से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में इसकी सप्लाई करते हैं। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शासन के आदेेश पर मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार व एसओजी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को सूचना मिली कि एक ट्रक में छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा है। बुधवार रात पुलिस ने धीरपुर चौराहे के पास ट्रक को पकड़ लिया।
ट्रक से एक क्विंटल चार किलो गांजा बरामद कर जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव लौहारी खेड़ा निवासी एजाज, जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना गांव सबलपुुर निवासी बबलू, जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुुरा गांव मड़ियन नगला निवासी अनिल पाल को पकड़ लिया।