फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग हब और स्कूलों के पास सूखे नशे का कारोबार, 25 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 08:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर शहर के कोचिंग हब और स्कूलों के आसपास सूखे नशे का कारोबार फैल रहा है। इसका खुलासा गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों ने किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से पांच लाख रुपये कीमत का 25 किलोग्राम गांजा और टाटा नैनो कार बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीसामऊ थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और स्वॉट टीम प्रभारी दिनेश यादव के संयुक्त अभियान में शुक्रवार को जीटी रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटा के पास से कार सवार गुरसहायगंज, कन्नौज निवासी मोहित कुमार, वाई वन किदवई नगर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा और मछरिया रोड, नौबस्ता के अमर कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वे उन्नाव से गांजा लेकर आते थे। फिर यहां छोटे विक्रेताओं को ऊंचे दाम पर उसे बेचते थे।

 
विज्ञापन

रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है

डेमो पिक
विक्रेता काकादेव कोचिंग मंडी समेत शहर के अन्य जगहों पर संचालित कोचिंगों और प्रतिष्ठित स्कूलों के आसपास छात्रों को गांजा बेचते थे। इससे उन्हें दोगुना लाभ होता था। तीनों दो साल से गांजा तस्करी में लिप्त हैं। एसपी के मुताबिक धर्मेंद्र की वेल्डिंग की दुकान है। बरामद कार भी उसी की है। मोहित रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

गांजा तस्करी के धंधे में आने के बाद उन्नाव में किराए के मकान में रहने लगा। अमर प्राइवेट वाहन चलाता है। वहीं, सचेंडी पुलिस ने थाने के सामने स्थित कंजड़ बस्ती निवासी नीरज की पत्नी सुमन को चार किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वह सचेंडी चौराहेके पास गांजा बेच रही थी। पुलिस ने सुमन को दोपहर बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें