यूपी के उरई (जालौन) जिले में घर में रोज-रोज की कलह से परेशान तीन सगी नाबालिग बहनें कहीं चलीं गईं। तीनों बहनें शनिवार सुबह सात बजे घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं। शाम तक तीनों के वापस न आने पर पिता ने उरई कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस ने लड़कियों को खोजने की गुहार लगाई है।
मामला उरई शहर कोतवाली के मोहल्ला बघौरा का है। यहां के दारा सिंह दोहरे की तीन बेटियां आरती (15), शिवानी (12) और साधना (9) हैं, जो आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। आरती कक्षा नौ, शिवानी छह और साधना कक्षा दो की छात्रा हैं। तीनों घर से स्कूल के लिए निकली, पर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने स्कूल जाकर जानकारी ली। बताया गया कि तीनों स्कूल आई ही नहीं हैं।