फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से गिरी तीन ग्रामीणों पर कयामत, हो गया ये हाल

Tue, 06 Jun 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आसमान से अचानक ऐसी कयामत गिरी कि तीन ग्रामीण मौत के मुंह में जाते-जाते बचे। यह घटना यूपी के महोबा जिले की है। पढ़िए क्या है पूरा मामला....
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिजली गिरने से घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में एक मकान में बिजली गिरने से टीवी सहित बिजली उपकरण फुंक गए। टीवी देख रहे तीन लोग झुलस गए जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्राम छिकहरा गांव में दीपा 18 पुत्री नत्थू घर पर टीवी देख रहे थे। तभी दोपहर बाद तीन बजे बारिश के साथ नत्थू के मकान में टीवी के ऊपर बिजली गिरी जिससे टीवी व अन्य उपकरण फुंक गए और छत क्षतिग्रस्त हो गई।

बिजली की चपेट में दीपा, रामसखी 42 पत्नी नत्थू व चंद्रवती 25 पत्नी इंद्रपाल झुलस गए।  बिजली के जोरदार धमाके से आसपास के मकान हिल गए। बिजली गिरने के बाद चीखपुकार मच गई।

आसपास के लोग मौके पर पहुंच और बिजली से झुलसे लोगाें को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पहली दफा मकान में बिजली गिरने की घटना से लोग सहमे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें