फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सराफ लूटकांड के तीन लुटरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली…एक को दौड़ाकर पकड़ा, एक फरार

Thu, 30 May 2024 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: खखरेड़ू कस्बे में सराफ लूटकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से असलहे व लूट का सामान बरामद किया गया है। घायल लुटेरों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के खखरेड़ू में बीते 30 अप्रैल की शाम बिछियावां मोड़ पर सराफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। गुरुवार तड़के सुबह मामले में फरार तीन लुटेरों की मुठभेड़ पुलिस से हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, एक को दौड़कर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सराफ कृष्णकुमार उर्फ मुन्ना सोनी निवासी नीम टोला खागा के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे जीशान निवासी अमांव थाना खागा कोतवाली, आसिफ उर्फ मुस्ताक निवासी इजूरा थाना सुल्तानपुर घोष और तकसीर निवासी मवई थाना हथगाम बाइक से घूम रहे हैं।
सूचना के बाद घेराबंदी करते हुए तड़के चार बजे करीब दामपुर-कबरे रोड पर तीनों को रुकने का इशारा किया। इस पर लुटेरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस की ओर से गोली चलाई गई, जिससे जीशान व आसिफ घायल हो गए। जिशान के दाएं व आसिफ के बाएं पैर में गोली लगी है। तकसीर को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी अभी भी फरार
गिरफ्तार लुटेरों ने सराफ के साथ हुई घटना स्वीकार की है। इनके पास से असलहे व लूट का सामान पुलिस ने बरामद किया है। इसके बारे में लिखापढ़ी की जा रही है। घायल लुटेरों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी, खखरेड़ू में भर्ती कराया है। घटना में शामिल रहा उबैद निवासी मून मुवारी थाना हथगाम अभी फरार है। पुलिस ने जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें