कानपुर। छत्तीसगढ़ में मई से होने वाली अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा गुरुवार को वाराणसी में की गई। यह जानकारी उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने दी। टीम में कानपुर के विहान खन्ना, रोहित सिंह और निखिल सिंह यादव का चयन हुआ है। इनके अलावा प्रदेश के विभिन्न मंडलों से मो. शाजिद, शिवम यादव, मो. शाहविज़, अबू हंजला, फरहान खान, मो. वाजिद अली, मो. नदीम, गोरख चौहान, अभिषेक कुमार, जाने आलम, शिवम पटेल, प्रशांत सिंह, सुशांत गुप्ता, मो. कैफ खान और विशाल रावत आदि खिलाड़ियों को भीजिगह दी गई है। टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सम्शी राजा और मैनेजर एमएस बेग होंगे। फिजियो के रूप में डॉ. प्रेम प्रकाश टीम के साथ रहेंगे। उप्र टीम पहला लीग मुकाबला तीन मई को मध्य प्रदेश के खिलाफ होगा। पांच मई को अरुणाचल प्रदेश और सात को मिजोरम के खिलाफ लीग मैच खेले जाएंगे। कानपुर के खिलाड़ियों के चयन पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज खन्ना, असिफ इकबाल, चेयरमैन सुनील चतुर्वेदी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। (संवाद)