कानपुर। करीब 25 दिन पूर्व हुई भाजपा नेता रमेश यादव के साथ लूट के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को महाराजपुर से उठाया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। सेन पश्चिम पारा पुलिस का कहना है कि तीनों को संदेह के आधार पर लाकर उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। (ब्यूरो)