फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मामा समेत तीन पर नाबालिग भांजी के शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर में 15 वर्षीय नौवीं की छात्रा से रिश्ते के मामा और उसके दो दोस्तों पर छह माह तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। छात्रा के साढ़े चार माह की गर्भवती होने पर नाना-नानी और मामा-मामी ने आरोपियों की मदद से उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद सभी भाग निकले। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ननिहाल में रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मामा ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने के बाद मामले की जानकारी परिजन को हुई तो चोरी-छिपे उसका गर्भपात करा दिया गया। उसे घर पर छोड़ दिया गया। घर लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगी। मां के पूछने पर उसने ननिहाल में हुई घटना बताई। इसके बाद मां ने सोमवार को रावतपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें