कानपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों ने जान दे दी। चकेरी निवासी उमेश सिंह (35) ने रविवार देर शाम बच्चों आदर्श और अंश को खेलने के लिए भेज दिया। इसके बाद कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी अंजू फैक्टरी गई हुईं थीं।
रात में घर लौटी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उमेश का शव फंदे से लटकता मिला। पत्नी ने बताया कि पति पेट की बीमारी से परेशान थे। तीन माह पहले ही अस्पताल से आए थे। इसी प्रकार काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी धीरज कुमार (42) माती अकबरपुर में राजस्व विभाग में तैनात थे। उनकी भाभी डॉ. प्रभा ने बताया कि उन्होंने एसिड क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर हैलट ले जाया गया जहां इलाज के दौरान माैत हो गई। घटना के बाद पत्नी संयुक्ता व दो बेटियों बिलखने लगीं। वहीं, बिठूर के टिकरा गांव निवासी अरशद (25) ने रविवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई।