फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से किया गैंगरेप, होश आने पर घर पहुंची पीड़िता, सुनाई आपबीती

Fri, 22 Jun 2018 09:37 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में खेत में फसल की रखवाली करने गई थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ गुरुवार को तीन लोगों ने गैंगरेप किया और भाग गए। तीनों आरोपी किशोरी के पड़ोसी के घर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। किशोरी के पिता ने तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पर पुलिस ने एक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को घर के लोग नाबालिग बेटी को मूंग के खेत पर छोड़कर उसकी बड़ी बहन की शादी का सामान खरीदने बाजार गए थे। किशोरी की बड़ी बहन की शादी 25 जून को है। इसी दौरान तीन लोग खेत में आ धमके। इनमें एक युवक गांव में पड़ोसी का दामाद बताया गया है। वह पड़ोसी के घर में हो रही शादी में शामिल होने गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव से आया था। तीनों ने किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया और बेहोश होने पर छोड़कर भाग गए।

किशोरी को जब होश आया तो वह घर पहुंची और शाम को अतर्रा से घर लौटे परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। किशोरी के पिता ने तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पर पुलिस ने अपने मुताबिक तहरीर लिखाकर बछेही निवासी फूलचंद्र पुत्र राजकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसओ दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें