फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, दो कारें टकराईं, चपेट में आए बाइक और ई-रिक्शा, तीन की मौत, सात गंभीर

Wed, 13 Nov 2019 06:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर चौराहे के निकट बुधवार शाम दो लग्जरी कारों (एक्सयूवी और जाइलो) में भिड़ंत हो गई। इसकी चपेट में बाइक सवार दो लोग और ई-रिक्शा भी आ गया।
विज्ञापन


हादसे में दोनों बाइक सवार और जाइलो सवार छह माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक जिला पंचायत सदस्य भी है। बुधवार शाम सवा चार बजे हरदोई की ओर से जा रही एक्सयूवी और संडीला की तरफ से आ रही जाइलो हरदोई-लखनऊ मार्ग पर आमने-सामने टकरा गईं।
Trending Videos

दोनों कारों ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार रहीम बक्श (60) और बैजनाथ (25) पुत्र नन्हेंलाल निवासी तकिया पहुंतेरा, थाना बघौली को भी चपेट में ले लिया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।

कारों के बीच में फंसकर दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों कारें सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन

ई-रिक्शा पर सवार अंजली देवी (65) पत्नी बाबूराम निवासी बाघागाढ़ा कोतवाली कछौना घायल हो गईं। जाइलो सवार अतुल दीक्षित (30) पुत्र संजय दीक्षित निवासी ग्राम उधरनपुर कोतवाली शाहाबाद, उनकी पत्नी स्वीटी दीक्षित (28), मां मालती दीक्षित (52) और छह माह का पुत्र गोलू घायल हो गए।

जबकि एक्सयूवी सवार जिला पंचायत सदस्य शशिकला (38) उनके पति विजय (40) पुत्र मकरंद और बेटा अमित (14) भी जख्मी हो गए। इनमें से अतुल और अंजली देवी को सीएचसी कछौना ले जाया गया। जबकि अन्य घायलों को संडीला सीएचसी भेजा गया। यहां छह माह के गोलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें