फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सनिहापुर अहिरान में बुखार से तीन दिन में तीन की मौत

Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक के गांव सनिहापुर अहिरान में अनदेखी के चलते फैली बीमारी जानलेवा हो गई है। तीन दिन में बुखार से दो महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई। जबकि बुखार की जद में आए 12 से अधिक लोग निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद रविवार को सीएमओ की ओर से गांव में भेजी गई स्वास्थ्य टीम ने लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन

सनिहापुर अहिरान निवासी दरोगी लाल (60) को चार दिन पहले बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। आराम न मिलने पर हैलट ले गए वहां रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गांव की सूरजवती (55) पत्नी ज्ञान सिंह को तीन दिन पहले बुखार आ गया था। पति ज्ञान सिंह ने बताया कि पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी ले गए, वहां आराम न मिलने पर मेडिकल कॉलेज ले गए। शनिवार रात को कानपुर नगर ले जाने के दौरान रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया।
गांव निवासी दशरथ ने बताया कि उसकी पत्नी श्रष्टि (25) गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। बुखार आने पर शुक्रवार को इलाज के लिए ले जाते वक्त उनकी जान चली गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विवेक द्विवेदी को ग्रामीणों ने गांव में तीन लोगों की मौत की जानकारी दी। इस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. एके सिंह को फोन कर जिम्मेदारों की अनदेखी की शिकायत की। इसी बीच पूर्व विधायक मिथलेश कटियार भी गांव पहुंच गईं और ग्रामीणों की समस्या सुनी। दोनों लोगों के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ डॉ. एके सिंह ने गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजा।
विज्ञापन

...............
पूर्व में आई टीम ने सिर्फ कोरम पूरा किया
सनिहापुर अहिरान निवासी शिव दयाल सिंह ने बताया कि गांव में बुखार फैलने की जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार को दी गई थी। तीन दिन पहले स्वास्थ्य टीम गांव में आई थीं। टीम ने बीमारी को गंभीरता से लिए बिना कुछ लोगों के रक्त के नमूने लेकर लिए। जिम्मेदारों की अनदेखी को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पर भी शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने भी अनसुना कर दिया।
.............
बीमारी की चपेट में हैं यह लोग
वर्तमान समय मे सतेंद्र की बेटी सपना (23), प्रेम नारायण की पत्नी चंद्रकली (70), राधेलाल (26), इंद्रजीत के बेटे अश्वनी (13), ज्योति (13) गीता देवी (27), वर्षा (12), आध्या ( 2), शिवनाथ सिंह (70) नीतू (35), जयश्री (48), रीता देवी (27) सहित 25 लोग बुखार की चपेट में हैं। करीब 12 लोग अकबरपुर, मुंगीसापुर आदि के निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
.................
तीन डेंगू संदिग्ध मिले, भर्ती कर उपचार शुरू
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि गांव में चार स्थानों पर कैम्प लगाकर 70 रोगियों की जांच की गई। तीन रोगियों में डेंगू के मच्छर के काटने के लक्षण प्रतीत हुए हैं। उनको सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। अन्य रोगियों में खुजली, बुखार, जुकाम के रोगी तो है लेकिन संक्रमण नहीं है। वहीं, श्रष्टि की मौत टीबी की दवाइयां न खाने से बिगड़ी हालत की वजह से हुई है। जबकि सूरजवती को दो दिन पहले बुखार आया था उनकी नहाने के बाद अचानक उल्टी होने के बाद बेहोश होने पर ब्रेन हेमरेज होना बताया जा रहा है। वहीं दरोगी लाल सुगर के मरीज थे जांच में डेंगू के मच्छर के काटने के लक्षण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें