उसके पास जाने पर शिनाख्त हुई, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वृद्ध का शव मिलने की जानकारी पर एएसपी शिष्यपाल, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी नीरज यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था।
आरोपी 2019 से ही वांछित चल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।