महाकुंभ के लिए बिहार, दिल्ली, हैदराबाद, महाराष्ट्र समेत अन्य हिस्सों से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। ये ट्रेनें सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 03255 पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से किया जा रहा है। यह अगले निर्देश तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03256 आनंद विहार-पटना एक्सप्रेस शुक्रवार से संचालित होगी। इसका संचालन सोमवार और शुक्रवार को किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस तीन जनवरी से हर शुक्रवार और ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर हैदराबाद एक्सप्रेस पांच जनवरी से प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04115 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस नौ जनवरी से प्रत्येक गुरुवार और ट्रेन संख्या 04116 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सूबेदारगंज 10 जनवरी से हर शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 09527 हापा-नाहरलागुन आठ जनवरी से प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी, जबकि ट्रेन संख्या 09526 नाहरलागुन-हापा 11 जनवरी को हर शनिवार को रवाना होगी।