फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोविंदपुरी से होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी विशेष अनारक्षित ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें उधना-दानापुर व उधना-जयनगर रूट पर चलाई जाएंगी और सभी गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 09007/09008 उधना-दानापुर-उधना विशेष ट्रेन उधना से 26 अप्रैल और दानापुर से 27 अप्रैल को चलेगी। इसी रूट पर दूसरी ट्रेन 09021/09022 उधना -दानापुर- उधना भी चलाई जा रही है, जो 26 अप्रैल से शुरू होगी। एक अन्य ट्रेन 09003/09004 उधना-जयनगर-उधना रूट पर चलेगी जो गोविंदपुरी से होकर जाएगी। यह ट्रेन उधना से 24 को और जयनगर से 27 अप्रैल को चलेगी।

इसके अलावा कानपुर सेंट्रल से होकर जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनों 01079/01080 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-गोरखपुर और 01415/01416 पुणे-गोरखपुर के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है। ये ट्रेनें मई से जुलाई तक अतिरिक्त अवधि में संचालित होंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें