फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus update: हैलट में तीन और कोरोना संदिग्ध रोगियों की मौत, मृतकों में नौ साल की बच्ची भी

Fri, 17 Apr 2020 03:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Corona - फोटो : ANI
विज्ञापन
हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में तीन और कोरोना संदिग्ध रोगियों की गुरुवार को मौत हो गई। इनमें नौ साल की बच्ची भी शामिल है। इनके सैंपल जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


अब तक कोविड हॉस्पिटल में 14 कोरोना संदिग्ध रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमेें आठ रोगियों के सैंपल कोरोना निगेटिव आए हैं। छह की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। गड़रिया मोहाल की रहने वाली नौ साल की बच्ची को गंभीर हालत में बुधवार देर रात कोविड हॉस्पिटल लाया गया।

 
विज्ञापन

बच्ची की सांस उखड़ रही थी। स्क्रीनिंग के बाद भर्ती कर लिया गया। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, लक्ष्मी पुरवा के रहने वाले एक व्यक्ति को बुधवार रात में भर्ती कराया गया। वह दिल्ली से लौटकर आया था। इलाज के दौरान मौत हो गई।

सांस की तकलीफ होने की वजह से दोनों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं। परमपुरवा की रहने वाली कोरोना संदिग्ध महिला का हैलट में इलाज चल रहा था। सांस में तकलीफ थी।

गुरुवार शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि तीनों रोगियों को रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस था। कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करके शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें