फर्रुखाबाद में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी निवासी महिला शादी के तीन माह बाद ही दहेज की खातिर ससुरालीजनों से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवरई निवासी मलिखान सिंह शाक्य की 20 वर्षीय पुत्री सुमन की शादी 14 फरवरी को कायमगंज के गांव चिलसरी निवासी विनय शाक्य के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही सुमन ने बुधवार को घर के ऊपरी कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
मायके वालों की सूचना पर सीओ राजवीर सिंह गौर व इंस्पेक्टर विनय राय वहां पहुंचे। मायके वालों ने दहेज में एक सोने की चेन व एक सोफासेट की मांग पूरी न करने पर सुमन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के भाई आशीष की तहरीर पर पति विनय, ससुर महेंद्र सिंह व सास के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।