कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने समेत करीब तीन लाख माल पार कर दिया। घर लौटने पर पीड़ित ने ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। भवानीनगर निवासी ऋषि कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर 2025 को वह घर में ताला बंदकर अपनी बहन के घर चले गए थे। कुछ समय बाद वह बहन के घर से लौटे तो मुख्य गेट व कमरे का ताला टूटा था। चोर चांदी और सोने के गहने व 5500 रुपये समेत करीब तीन लाख का माल ले गए। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसी कैमरे देखे जा रहे हैं। (संवाद)