फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुरवा में सेल्समैन से तीन लाख लूटे

Sun, 06 Sep 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जूही ढाल पुल के नीचे शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन दीपक वाजपेयी से तीन लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों की घेराबंदी करने के बजाय रायपुरवा और जूही थानेदार सीमा क्षेत्र को लेकर भिड़ गए।
विज्ञापन


लोगों ने हंगामा किया तो पुल का गाटर गिना गया और रायपुरवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाने में एसओ ने रिपोर्ट लिखने का अहसान जताया तो व्यापारी फिर भड़क गए और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने सीमा विवाद की जांच सीओ बाबूपुरवा को सौंपी है।

उन्नाव में डाकतार कालोनी, शुक्लागंज निवासी दीपक वाजपेयी शहर की कोपरगंज स्थित महेश कुमार-अरुण कुमार की रिफाइंड ऑयल फर्म में 20 साल से सेल्समैन हैं। दीपक ने बताया कि वह शनिवार को साउथ सिटी में तगादा वसूलने गए थे। आखिरी में नौबस्ता की मनीष ट्रेडिंग कंपनी से 46,000 रुपये लिए।
विज्ञापन


बैग में कुल तीन लाख रुपये रखकर बाइक से लौट रहे थे। जूही ढाल पुल के नीचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और बैग छीनकर भाग निकले। राहगीर रोहित शर्मा ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना के करीब पौन घंटे बाद दोनों थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों ने खरी-खोटी सुनाई तो दोनों थानेदार कहने लगे कि ये उनका क्षेत्र नहीं है। सीमा विवाद बढ़ने पर तय हुआ कि पुल में 10 गाटर हैं, पांच रायपुरवा में और पांच जूही में आएंगे।

थानेदारों को गाटर गिनता देख लोगाें ने कड़ी नाराजगी जताई। गाटर गिनने के बाद तय हुआ कि रायपुरवा पुलिस एफआईआर लिखेगी। तब तक फर्म मालिक और कई व्यापारी भी आ पहुंचे।

सभी थाने पहुंचे तो एसओ रायपुरवा ने कह दिया कि रिपोर्ट तो लिख रहे हैं लेकिन क्षेत्र उनका नहीं है। इस पर व्यापारियों ने फिर हंगामा किया और एसएसपी को पूरी घटना बताई। दीपक के मुताबिक दोनों बदमाशों ने चेहरा नहीं ढका था। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि नौबस्ता से ही सेल्समैन पर बदमाशों ने निगाह रखी होगी। लूटकांड को खोलने की जिम्मेदारी रायपुरवा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें