फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक उड़ा ले गया पूरे परिवार की खुशियां

Mon, 12 Jun 2017 09:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।     
विज्ञापन
फतेहपुर बकेवर थानाक्षेत्र के आलमपुर पतारी मोड़ पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस में सवार सगे भाई-बहन व अधेड़ उम्र की ताई ने दम तोड़ दिया। भाई की मौत अस्पताल ले जाते समय जहानाबाद में हुई। यह दो बहनों में इकलौता था।   घटना सोमवार सुबह सवा नौ बजे की है। कानपुर के घाटमपुर थानान्तर्गत पालपुर(साढ़) निवासी ओमप्रकाश का बेटा सौरभ(२५), छोटी बेटी नम्रता उर्फ रिमझिम(१७) व सौरभ की ताई सुशीला(५०) एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों मलवां के उसरहापुरवा गांव जा रहे थे। यहां इनके सौरभ के ममेरे भाई का शादी समारोह था। आलमपुर पतारी मोड़ पर एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकले ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। चीख-पुकार के साथ नम्रता व सुशीला दूर जा गिरीं, सौरभ तो बाइक समेत कुछ दूर तक घिसट गया।
विज्ञापन

  अनियंत्रित ट्रक कुचलता हुआ सड़क से दूर एक खेत में जा घुसा। चालक व खलासी भाग निकले। इधर, शोर सुनकर राहगीर व आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर तुरंत पुलिस भी आ पहुंची। वही साौरभ ‌क‌ि हालत नाजूक देख उस काो तुंरत जहानाबाद सीएचसी हॉस्पिटल ले जाया गया पर रास्ते पर ही उस ने दम तोड़ दीया  बकेवर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सौरभ दो बहनों में इकलौता बेटा था। इसकी रेलवे में नौकरी लग गई थी। एक महीने के भीतर ज्वाइन करने जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें