फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Crime: पुलिस मुठभेड़ में तीन अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरफ्तार, नकदी-तमंचा और बाइक बरामद, पूछताछ जारी

Thu, 01 Jun 2023 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय टप्पेबाजों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लाख बीस हजार रुपए , तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में अंतर्जनपदीय टप्पेबाजों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। यह तीन टप्पेबाज कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। सूचना पर सीओ और अन्य फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

जिले में लगातार हुई टप्पेबाजी की घटनाओं से लोगों में खौफ देखा जा रहा था। इसको लेकर एसपी डॉ. ईरज राजा ने एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस को लगाया था। बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बाहर तीन बदमाश खड़े हैं।
यह तीनों बदमाश करमेर हाईवे पुल के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर दी, जिस पर पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मान सिंह उर्फ भोला कंजर के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन

भोला कंजर और उसके दो साथी गिरफ्तार
इससे वो घायल हो गया। बता दें कि भोला कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे का रहने वाला है। पुलिस ने कानपुर देहात के शिवली निवासी जयसिंह और कानपुर देहात के ही भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी पिंकल कंजर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कई घटनाओं में शामिल रहे हैं बदमाश
पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से एक लाख बीस हजार रुपए , तमंचा और बाइक बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में तीनों बदमाशों ने कबूल किया है कि वह जिले में हो रही घटनाओं में शामिल थे। इससे पहले भी वो आस-पास के जनपदों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें