फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मंदिर के दीपक से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख, दमकन की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 31 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

खपाल ने बताया कि आग से नुकसान का आंकलन किया गया है। पीड़ित परिवार को एक लाख, 10 हजार रुपये की हानि पहुंची है। सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेजी जाएगी।
विज्ञापन
घर में आग लगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक घर में बने मंदिर के दीपक से लगी आग से घर में रखा अनाज, भूसा एवं गृहस्थी जलकर गई है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत आग बुझाई।

विज्ञापन

डकोर ब्लॉक के गुढ़ा खुर्द गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे ओमप्रकाश धोबी के घर में रखे मंदिर में जल रहा दीपक नीचे रखे कपड़ों पर गिर गया। इससे कपड़ों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पूरे घर को चपेट में ले लिया।
आग से छह क्विंटल गेहूं और आठ क्विंटल भूसा एवं गृहस्थी का सामान जल गया। घर में बंधी गाय, भैंस, पड़िया और तीन बकरियों को खोलकर किसी तरह बचाया। प्रधान प्रतिनिधि अंकित ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल अमित सिंह राजावत ने निरीक्षण किया। परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि आग से नुकसान का आंकलन किया गया है। पीड़ित परिवार को एक लाख, 10 हजार रुपये की हानि पहुंची है। सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें