फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टकट के चक्कर में परीक्षार्थी समेत तीन की ट्रैक पर गई जान, मृतकों में चचेरा भाई और एक महिला शामिल

Fri, 28 Feb 2020 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यहीं पर गई तीन लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल्दबाजी में शॉर्ट कट से रेलवे पटरी पार करने में एक बाद एक दो हादसों में 10वीं बोर्ड के परीक्षार्थी, उसके चचेेरे भाई और इटावा की एक महिला ने जान गंवा दी। बृहस्पतिवार सुबह गुरु तेगबहादुर आरओबी निर्माण के बाद बंद हो चुके फर्रुखाबाद फाटक पर अवैध संकरे रास्ते से निकलते समय दोनों भाई की मौत के बाद दोपहर को इसी चक्कर में महिला भी ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी मोहित चौहान (18) पुत्र रक्षपाल सिंह ने प्राइवेट 10वीं बोर्ड का फार्म भरा था। वह परीक्षा की तैयारी के लिए अक्तूबर से भरथना चौराहे के पास सपना पत्नी सतीश कुमार के घर रह रहा था। बृहस्पतिवार को मोहित की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। चचेरा भाई नीलेश (21) पुत्र लज्जाराम उसे परीक्षा दिलाने बकेवर क्षेत्र के स्कूल साथ जा रहा था।

दोनों सुबह करीब पांच बजे घर से निकलेे। बंद किए जा चुके फर्रुखाबाद फाटक के पास लोग अवैध रूप से संकरे रास्ते से निकलते हैं। दोनों भाई इसी रास्ते से रेलवे लाइन पार करने लगेे। इसी बीच इटावा स्टेशन की ओर से ट्रेन आ गई। मोहित और नीलेश ट्रेन की चपेट में आ गए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे संकरे रास्ते से सोनी देवी (27) पत्नी लालजी निवासी बराही टोला ने भी पटरी पार करने की कोशिश की और मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


उसकी भी मौके मौके पर ही मौत हो गई। मोहित के बहनोई बृजेश सिंह ने बताया कि नीलेश नीट की तैयारी कर रहा था। वह मोहित को परीक्षा दिलाने के लिए ही पांच-छह दिन पहले मैनपुरी से इटावा आया था। नीलेश के दोस्त शीलेंद्र ने हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी थी। जीआरपी थाना प्रभारी कृपाल शंकर ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें