फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपज कम होने के सदमे से तीन किसानों की मौत

Sat, 09 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कम उपज देखकर जिले के अलग अलग कस्बों में शुक्रवार को सदमा लगने से तीन किसानों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले के राजपुर कस्बे के अफसरिया गांव निवासी कल्लू कुरैशी ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद छंगे (55)

कटाई-मड़ाई के बाद पैदावार कम होने से आहत थे। हालत बिगड़ने पर इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

वहीं अकबरपुर क्षेत्र के गांव कुरारी गांव निवासी अरेंद्र सिंह उर्फ  वीरेंद्र (58) गत गुरुवार की रात गेहूं की फसल की मड़ाई करा रहा था।

शुक्रवार की सुबह जब गेहूं का दाना कम निकलता देखा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। लोगों ने उसको पानी पिलाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उधर, जिले के पतारी गांव निवासी अजय कुमार (32) मड़ाई के बाद अपनी कम पैदावार देखकर काफी परेशान हो गया था। शुक्रवार की शाम उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। नायब तहसीलदार अर्चना पांडेय ने बताया कि मौका मुआयना कर लिया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें