फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही समेत तीन को कुचला

Sun, 11 Feb 2018 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी तेज रफ्तार ट्रक से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों समेत 5 को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक सिपाही  एक होमगार्ड और एक अन्य व्यक्ति की  मौत हो गई। दो गंभीर रुप से घायल हैं। ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। सड़क पर खड़े सिपाही और होमगार्ड को कुचल दिया। इस हादसे में मृतक सिपाही का नाम मंजूर, होमगार्ड श्रीश और एक मृतक का नाम विवेक है। विवेक शादी में खाना बनाकर लौटते समय सिनेमा चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ा था।
विज्ञापन


 

हरदोई पुलिस का कहना है कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। ट्रक पिकेट के बाहर खड़े स्टाफ को कुचलते हुए गाड़ियों से टकरा गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। हरदोई पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें