दर्दनाक हादसे के कुछ देर पहले गेस्ट हाउस में राहुल के फूफा गुलाब सिंह के बेटे जीतेंद्र की शादी का समारोह चल रहा था। बाराती गीतों पर झूम रहे थे, वर वधू पक्ष के लोग स्टेज पर आशीर्वाद देते हुए फोटो खिंचा रहे थे। जैसे ही संजय की गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर समारोह में पहुंची तो एक पल में सन्नाटा पसर गया।
संजय समेत उनके साले राहुल व सोहित के गंभीर रूप से घायल होने की खबर जिसने भी सुनी, वह उसी हालत में सीधे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। कुछ ही देर में तीनों की मौत की खबर भी रिश्तेदारों को मिली। इसके बाद खामोशी में शादी की रस्में की गईं। वर वधू पक्ष के लोगों का रातभर मेडिकल कॉलेज परिसर में जमावड़ा लगा रहा। बुधवार की सुबह जब शवों को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया तो वहां महिलाओं की चीखों ने लोगों का कलेजा कंपा दिया।