फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत

विज्ञापन
उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार लोहे के एंगल लदे ट्राला में घुस गई। हादसे में नोएडा जा रहे कार सवार मध्यप्रदेश निवासी छात्र, उसके चाचा व मामा की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भैरो मार्ग बिछिया निवासी शुभम त्रिपाठी (21) को एमबीबीएस में दाखिला लेने नोएडा जाना था। गुरुवार रात 10 बजे वह कार से रीवा के ही हुजूर तहसील के हजरत दारा शाह निवासी चाचा बृजेश कुमार त्रिपाठी (45) व महाजन टोला निवासी मामा अजय पांडेय (46) के साथ नोएडा जा रहा था।
कार रीवा के संजय नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाला आशुतोष (40) चला रहा था। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास रफ्तार अधिक होने से कार लोहे के एंगल लदे ट्राला में पीछे से घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एंगल घुसने से शुभम, चाचा बृजेश व मामा अजय पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक आशुतोष को यूपीडा कर्मियों ने सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। वहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों के पास मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से पहचान कर पुलिस ने परिजनाें को हादसे की जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें