कानपुर। शहर में डेंगू के तीन रोगी शनिवार को मिले हैं। दो रोगी कोपरगंज और एक रोगी बिल्हौर के खरेचा गांव में पाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि कोपरगंज में सामने आए दो डेंगू केस अन्य जनपदों के पाए गए जिन्हें संबंधित जनपदों में रिपोर्ट कराया गया। वहीं, हरजेंदर नगर क्षेत्र में पोर्टल पर दर्ज एक स्क्रब टाइफस केस के संबंध में आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही पूर्ण कराई गई। इसके बाद खपरा मोहाल कैंट, मकबरा, सूटरगंज, काजीखेड़ा, भट्टा वाली गली, कुली बाजार नवीन पार्क, जूही खुर्द, आदि क्षेत्रों में 940 घरों का सर्वे करते हुए 35 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया। इसके साथ ही बिल्हौर में लगे स्वास्थ्य शिविर में 118 लोगों की जांच हुई। इसमें 19 की मलेरिया और टाइफाइड व तीन बुखार के रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।