कोहरे में खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, तीन की मौत
कानपुर देहात में कोहरे के आगोश में खोकर तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया। अकबरपुर-रूरा रोड पर सोमवार देर रात घने कोहरे के बीच बाइक तिगाईं गांव के पास सड़क किनारे खाना बना रहे मजदूरों को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक मेें जा घुसी। हादसे में बाइक सवार अतुल (32) पुत्र बृजेंद्र व ओम प्रकाश (35) पुत्र राज नारायण निवासी गांव बलिहारा, अकबरपुर (कानपुर देहात) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक की टक्कर से मजदूर सुरेश (45) पुत्र रामबख्श निवासी पत्तापुरवा, थाना बघौली, हरदोई की भी जान चली गई। भीषण हादसे में बाइक सवार अवधेश निवासी बलिहारा, अकबरपुर, कानपुर देहात, तकदीर प्रसाद (19) पुत्र बाबूराम निवासी पत्तापुरवा, थाना बघौली, हरदोई, राकेश (30) पुत्र पुतानी, निवासी बांगरमऊ, उन्नाव तथा एक बालिका घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार समारोह से लौट रहे थे।