फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे फंसे कानपुर के ये ‘गोल्डन मैन’

Tue, 13 Dec 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गोल्डन मैन के नाम से मशहूर कानपुर, काकादेव पी ब्लॉक निवासी मनोज सिंह सेंगर
विज्ञापन
गोल्डन मैन के नाम से मशहूर कानपुर के मनोज सिंह सेंगर मंगलवार को कचहरी में बुरे फंस गए। उन्हें देखकर वकीलों के बीच नोटबंदी और पुरुषों को 100 ग्राम सोना रखने की छूट पर बहस छिड़ गई।एक-एक करके लोग मनोज से ये पूछ रहे थे कि भाई लिमिट तय होने के बाद अब क्या होगा। क्या अभी भी इतना सोना पहनकर चलेंगे। लोगों के सवालों का जवाब दे देकर मनोज थक गए। दरअसल मनोज कानपुर के चर्चित व्यापारी हैं।   
विज्ञापन

 वह दस साल से लगातार इसी तरह दो किलो सोना पहने रहते हैं। खुद की सुरक्षा के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर रखते हैं। दो प्राइवेट गनर भी हमेशा साथ रहते हैं। सोने के प्रति उनका दीवानापन बचपन से ही था। इसी शौक के कारण कुछ लोग उन्हें गोल्डन मैन और कनपुरिया बप्पी लाहिड़ी भी कहते हैं। हॉस्टल संचालक, साहूकार ज्वैलरी शॉप के मालिक मनोज हर समय दो किलो सोने के जेवर पहने रहते हैं। उनका चश्मा और रिवाल्वर की डोरी तक सोने की है। यही नहीं जूते भी चांदी के पहनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें