उन्नाव में दीवार ढहन से दो बच्चों की मौत
शुक्रवार की रात कई परिवारों के लिए 'काली रात' बन गई। तेज बारिश और आंधी-तूफान आने से उन्नाव में मकान की दीवार गिर गई तो कानपुर के बिल्हौर में पेड़ गिर गया। कुदरत की मार से हुए इन दोनों हादसों में मासूम समेत 3 लोगों की सांसें थम गईं।
यूपी के उन्नाव जिले में माखी थाना के पूरा निस्फपंसारी गांव में देर रात तूफान से एक घर की दीवार ढह गई। इस हादसे के बाद चारपाई पर सो रही रोशन की बेटी महक (8), बेटा समीर (7) और भाई सोफियान दब गए।
समीर की मौके पर और महक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोफियान कानपुर के हैलट में इलाज के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत भी नाजुक बताई है। उधर कानपुर बिल्हौर के मकरंद निवादा गांव में पेड़ के नीचे सो रहे एक वृद्ध की पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।