बांदा जिले में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में दंपति समेत तीन की मौत हो गई। झाड़फूंक के चक्कर में हालत गंभीर होने के बाद दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। दूसरी घटना में खेत से घर लौटते समय सर्प के डसने से युवा किसान की जान चली गई।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र स्थित कस्बा निवासी विनोद (27) पुत्र राजकुमार और पत्नी मिथलेश (25) सो रहे थे। सोमवार की सुबह सर्प ने दोनों को डस लिया। परिजन दोनों की झाड़फूंक कराते रहे।
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद पहले पत्नी मिथलेश और फिर पति विनोद ने दम तोड़ दिया। घर में एक साथ दो मौतों से परिजन और पड़ोसियों में शोक है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।