फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: सर्पदंश से तीन की मौत, झाड़फूंक में बिगड़ गई थी दंपति की हालत

Mon, 07 Sep 2020 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बांदा जिले में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं में दंपति समेत तीन की मौत हो गई। झाड़फूंक के चक्कर में हालत गंभीर होने के बाद दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। दूसरी घटना में खेत से घर लौटते समय सर्प के डसने से युवा किसान की जान चली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र स्थित कस्बा निवासी विनोद (27) पुत्र राजकुमार और पत्नी मिथलेश (25) सो रहे थे। सोमवार की सुबह सर्प ने दोनों को डस लिया। परिजन दोनों की झाड़फूंक कराते रहे।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद पहले पत्नी मिथलेश और फिर पति विनोद ने दम तोड़ दिया। घर में एक साथ दो मौतों से परिजन और पड़ोसियों में शोक है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राजकुमार ने बताया कि पुत्र मजदूरी करता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। तीन भाइयों में बड़ा था। एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी राजा उर्फ राजाराम (27) पुत्र रामकृपाल को रविवार को देर शाम खेत से लौटते समय रास्ते में सर्प ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक खेतीबाड़ी और मजदूरी करता था।

महिला किसान की मौत
धान की रखवाली कर रही महिला किसान शांति देवी (45) पत्नी चुनबद्दा को सोमवार को सुबह विषखापर ने काट लिया। वह बेसुध होकर खेत में गिर गई। परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। सिंहपुर चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या ने घटना से अनभिज्ञता जताई। बताया कि परिजनों द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें