फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की बना रहे थे योजना, एक के पैर में लगी गोली…सीएचसी में भर्ती

Thu, 20 Mar 2025 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: अजगैन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन शातिरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर चोरों की घेराबंदी की। अजगैन-मोहान मार्ग पर उसरहा मोड़ के पास पुलिस को देख तीनों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें गंगाघाट कोतवाली के सोलह बीघा गंगापार निवासी शातिर चोर नियाज उर्फ सोनू पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने उसके दो साथियों  में इरफान अहमद निवासी लवकुश नगर इंद्रानगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ और  मिलन वर्मा निवासी छित्ताखेड़ा मालवीय नगर थाना बाजार खाला लखनऊ को भी गिरफ्तार किया है। हसनगंज सीओ  संतोष सिंह ने बताया कि घायल को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें