चित्रकूट जिले के राजापुर में तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्लीमल के मजरा दुबे का पुरवा के पास रविवार दोपहर बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली की चपेट में आने से सात बकरियों की भी मौत हो गई।
बच्चे बकरी चराने गए थे तभी घटना के शिकार हुए। घायल बालक को राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुबे का पुरवा निवासी शिवकलेश (12) पुत्र नानबाबू, गुड्डा (13) पुत्र विजय निषाद, राधा देवी उर्फ कुन्नू (8) पुत्री रामभरोसा उर्फ कल्लू प्रजापति व धर्मेंद्र उर्फ सूरज (13) पुत्र धर्मराज प्रजापति रविवार को गांव से सटे जंगल में बकरी चराने गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर लगभग तीन बजे आसमान में अचानक बादल गरजे और बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से शिवकलेश, गुड्डा व राधा की मौके पर मौत हो गई और धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया।
मौके पर मौजूद लगभग दो दर्जन बकरियों में से सात बकरियां भी मर गईं। घटना की जानकारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान चिल्लीमल करुणेश मिश्रा ने बताया कि गाव के पश्चिम हार में बिजली गिरने से इतनी बड़ी घटना हुई।
विज्ञापन
3 of 5
घटना स्थल पर पड़ी बच्चों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गमगीन परिजनों को ढांढस बंधाया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। कृषक बचोली पुत्र सुकुरवा की जो सात बकरियां मरी हैं, उसे प्रत्येक बकरी के हिसाब से तीन हजार रुपये दिलाया जाएगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
4 of 5
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बिजली की चपेट में आने से हलवाई की मौत
मानिकपुर कस्बे के पटेल नगर निवासी हलवाई छोटू केशरवानी (23) पुत्र नत्थू बिजली की चपेट में आने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मानिकपुर कस्बा निवासी मिठाई की दुकान में हलवाई का काम करने वाले छोटू केशरवानी रविवार की शाम को घर में थे।
बिजली गिरने से सात बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वह घर की छत पर मुंडेर के पास बैठे थे, तभी अचानक आसमान में बादल गरजने के बाद बिजली गिरी तो वह उसकी चपेट में आ गए और छत से नीचे जमीन पर आ गिरे। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।