फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: मालगाड़ी से कटे तीन मवेशी, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Mon, 12 Oct 2020 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर अन्ना मवेशी ट्रेन संचालन में बाधा बन रहे हैं। सोमवार को झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी से इकलासपुरा रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 184 पर तीन मवेशी कट गए।
विज्ञापन


इससे ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे उरई आटा सेक्शन में इकलासपुरा रेलवे क्रासिंग नंबर 184 पर झांसी से कानपुर की ओर खाली मालगाड़ी से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया।

तीन मवेशियों की मौके पर  मौत हो गई। मवेशियों के इंजन में फंसने से ट्रेन चालक सीके यादव ने वॉकी टॉकी से स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को अवगत कराया। कीमैन ने चालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया। इसके चलते 10:18 बजे से 10:35 बजे तक ट्रेन खड़ी रही। वहीं झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली टावर वैगन को सतर्कता आदेश पर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें