फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हाईवे पर शराब की बोतल से बचने में भिड़ी तीन कारें, आधे घंटे तक बने जाम के हालात

Wed, 30 Dec 2020 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हाईवे पर हुसैन नगर चौराहा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे कार सवार युवक शराब की खाली बोतल को सड़क पर फेंकते निकल गए। बोतल से बचने की कोशिश में तीन कारें आपस में टकरा गईं। कार सवार लोगों को चोटें नहीं आईं लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


वाहन सवार लोगों में विवाद और वाहन खड़े होने से आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे कार सवार युवक ने हाईवे पर हुसैन नगर चौराहा के पास कार का शीशा उतारकर शराब की एक खाली बोतल सड़क पर फेंक दी।

इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे कानपुर नौबस्ता के आवास विकास निवासी विकास कुमार ने सड़क पर पड़ी कांच की बोतल पर कार का टायर चढ़ने से बचाने की कोशिश की। कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही सोहरामऊ के गंगईखेड़ा गांव निवासी सुरेश यादव की स्कॉर्पियो में भिड़ गई।
विज्ञापन


तेज टक्कर लगने से स्कार्पियो भी आगे चल रही कार में भिड़ गई। तीन वाहनों के टकराकर आड़े-तिरछे होकर सड़क पर खड़े होने से जाम के हालात बन गए। वाहन क्षतिग्रस्त होने पर उनमें सवार लोग एक दूसरे की गलती ठहराकर आपस में विवाद करने लगे।

सूचना पर ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी पहुंचे और आपस में विवाद कर रहे वाहन सवार लोगों को समझाकर शांत कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात शुरू कराया। कार चालकों से तहरीर ली है। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें