फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर लगा ‘बैन’

Sat, 19 Nov 2016 10:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदेश में कुल 52 प्रत्याशियों को किया गया डिबार
विज्ञापन
चुनाव खर्च का हिसाब न देने पर निर्वाचन आयोग ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कानपुर के तीन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। ये तीनों पूर्व प्रत्याशी आगामी तीन साल तक विधान सभा, विधान परिषद और संसद का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव दफ्तर को भेजे आदेश में कहा है कि 2012 में बिठूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अजय पाल ग्राम सूलपुर पोस्ट कैथा जिला कानपुर नगर, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले दया शंकर मकान नंबर 956 गोविंद नगर हरिजन कालोनी और छावनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाली राम गंगा हाउसिंग कांप्लेक्स नारामऊ निवासी शबनम ने चुनाव में खर्च का हिसाब नहीं दिया था। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम एलए समीर वर्मा ने बताया कि आयोग की ओर से इन्हें तीन साल तक चुनाव लड़ने से डिबार घोषित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने पूरे प्रदेश में चुनाव खर्च न देने पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके कुल 52 प्रत्याशियों को तीन साल के लिए डिबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें